पन्नाः अलमारी की चपेट में आया मजदूर, मौत होने पर गायब हुआ फैक्ट्री प्रबंधन 

author-image
Akash Mishra
एडिट
New Update
पन्नाः अलमारी की चपेट में आया मजदूर, मौत होने पर गायब हुआ फैक्ट्री प्रबंधन 

अरुण सिंह, Panna. जिले में निर्माणाधीन जेके सीमेंट फैक्ट्री हादसा होने से एक मजदूर की मौत होने का मामला सामने आया है। ऐसे में ये सीमेंट फैक्ट्री एक बार फिर विवादों में आ गई है। घटना को लेकर मजदूरों सहित क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है। बताया जा रहा है कि, वाहन से अलमारी गिरने से ये हादसा हुआ है। फैक्ट्री प्रबंधन पर आरोप है कि, अस्पताल में मजदूर की मौत होने के बाद फैक्ट्री प्रबंधन के लोग गायब हो गए। अन्य मजदूरों की सूचना पर मृतक के परिजन अस्पताल पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि, मजदूर की मौत होने के बाद कंपनी का आई कार्ड सहित अन्य पहचान भी गायब कर दी गई। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरु कर दी है। 



कांट्रेक्ट पर काम करता था मृतक



बताया जा रहा है कि, मृतक मजदूर कंपनी का कर्मचारी नहीं था। फिलहाल वह यहां पर कांट्रेक्ट पर काम करता था। कंपनी प्रबंधन का दावा है कि, मृतक के परिजनों को राहत राशि प्रदान की जाएगी। साथ ही घटना के संबंध में कंपनी की ओर से जल्द ही जानकारी दी जाएगी।



रातों-रात कराया पोस्टमार्टम



मृतक के परिजन जब जिला अस्पताल पहुंचे तो जानकारी मिली कि, मजदूर के शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया है। जहां पर सुबह पोस्टमार्टम किया जाएगा। लेकिन  परिजनों को बिना सूचना दिए रातों-रात गुपचुप तरीके से शव का पोस्टमार्टम करवा दिया गया। इस पर परिजनों ने सवाल खड़े किए हैं। 



अलग से दी जाएगी सहायता राशि



फैक्ट्री के जीएम ऐके सिंह ने द सूत्र को घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि, अलमारी उतारते समय लापरवाही हुई है। जिससे वह स्लिप होकर मजदूर के ऊपर गिरी और यह हादसा हुआ। जीएम का कहना है कि, मृतक के अंतिम संस्कार के लिए 50 हजार की राशि परिजनों को दे दी गई है। सात ही पांच लाख रुपये की तुरंत सहायता राशि भी दी गई है। कंपनी की पॉलिसी के अनुसार मृतक के परिजनों को अलग से मदद की जाएगी। 

 


Accident Madhya Pradesh फैक्टरी Labourers Panna Factory मजदूर मौत मध्यप्रदेश हादसा Deaths पन्ना